फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति विवाद में बेटे व नातियों ने वृद्घ को पीटा, मौत

विज्ञापन
मृतक मनबोधन की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

महोबा। कबरई थानाक्षेत्र के गुगौरा गांव में संपत्ति के विवाद में बेटे व नातियों ने वृद्ध की लाठी-डंडें व लात-घूसों से पीटकर हत्या कर दी। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुगौरा गांव निवासी मनबोधन (80) के तीन बेटे केसरी प्रसाद, राजा भइया व हरगोविंद है। बड़ा पुत्र केसरी ने मकान में अपना हिस्सा लिया। उसे बेचकर शहर में मकान बनाकर रहने लगा था। कबरई बांध में भूमि डूब क्षेत्र में आने के चलते उसका मुआवजा मिलना है। इसको लेकर केसरी आए दिन परिवार में झगड़ा करता था। 26 अप्रैल की रात करीब नौ बजे केसरी व उसके बेटों भरत व राजू ने लाठी से मनबोधन पर हमला कर दिया। उसे लात-घूंसों से भी पीटा। इससे मनबोधन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की रात मनबोधन की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दर्ज एफआईआर में धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें