फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे की भरपूर नींद लें

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मंगलवार को बद्री सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज कबरई में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्ट्रेस मैनेजमेंट जागरुकता शिविर लगाया गया। इसमें यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को तनाव न लेने की सलाह दी गई। कहा कि आत्मविश्वास से परीक्षा दें। सात घंटे की भरपूर नींद लें।
विज्ञापन

मानसिक रोग विभाग की डॉ. अंकिता गुप्ता व डॉ. प्रेमदास ने मानसिक स्वास्थ संबंधी जैसे एग्जाम फोबिया, एग्जाम का स्ट्रेस, मोबाइल एडिक्शन, चिंता जैसी समस्याओं के बारे में जानकारी दी। कहा कि परीक्षा के समय ज्यादातर बच्चे तनाव में आ जाते हैं। रातभर जागकर पढ़ाई करना, नींद पूरी न होना, ठीक से न खाने से तनाव बढ़ता है। पढ़ाई को लेकर तनाव में न रहें। कम से सात से आठ घंटे की नींद जरूर लें। भरपूर नींद से तनाव नहीं होगा। फिजिकल ऐक्टिविटी जैसे टहलना, दौड़ना, व्यायाम करना जरूर करें। हर वक्त एक ही जगह बैठे रहने से भी तनाव बढ़ता है। लिहाजा स्थान परिवर्तित करते रहें। इस दौरान प्रधानाचार्या जुलेखा खातून उपस्थित रहीं।
इन बातों का रखें ध्यान
अपने आप पर विश्वास रखें। पर्याप्त नींद लें। अपने खाने का ध्यान रखें। पढ़ाई के दौरान थोड़ा ब्रेक लें। प्रॉपर स्टडी प्लान बनाएं। सकारात्मक सोच रखे। चिंता न करें कि लोग क्या कहेंगे। माता-पिता बच्चों पर परीक्षा का दवाब न डालें। उनका पढ़ाई में सहयोग करे। परीक्षा देते समय बच्चे अपने साथ पानी की बोतल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें