फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण के लिए निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
फोटो- 22 एमएएचपी 11 परिचय- बौरा में जागरुकता रैली निकालते बच्चे। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। विश्व जल दिवस पर देहाती ग्रामोत्थान विकास समिति ने जैतपुर के ग्राम पंचायत बोरा व मुढारी में अटल भूजल योजना के अंतर्गत गोष्ठी हुई। इसमें जल बचाने के उपाय व जल का महत्व बताया। ग्राम बोरा में बच्चों ने जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

अटल भूजल योजना के अंतर्गत स्वयं सेवी संगठन ने सरकारी अध्यापक, ग्राम पंचायत प्रतिनधि, महिलाओं, आशा कार्यकर्ताओं के साथ भूजल बचाने के संबंध में बोरा व मुढारी में गोष्ठी हुई। मुढारी के अनुसूचित बस्ती प्राथमिक स्कूल, रावतपुरा खुर्द के जूनियर हाई स्कूल, ग्राम पंचायत ठठेवरा के अंतर्गत करारा डांग सहित कई ग्राम पंचायतों में भूजल बचाओ योजना पर गोष्ठी हुई। बोरा गांव की गोष्ठी में मुहम्मद सलीम मुख्य अध्यापक ने कहा कि भूजल संरक्षण जरूरी है। हम सभी को मिलकर जल का महत्व समझना चाहिए।
मुढारी प्रधान पूरनलाल लाल रैकवार ने कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। इसलिए हम सभी को एक साथ मिलकर जल संरक्षण के उपाय करना चाहिए। विजय कुमार पांडेय ने कहा कि बिना जल के मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें