फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से लापता युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
मृतक सरमन की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के पिड़ारी गांव से दो दिन पहले लापता हुए युवक का शव गुरुवार को गांव के बाहर पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिड़ारी गांव निवासी कालीचरन प्रजापति का पुत्र सरमन (18) एक मार्च को गांव की किसी दुकान में बैठा था। पिता ने फोन कर उसे किसी कार्य के लिए घर बुलाया लेकिन युवक घर नहीं पहुंचा और लापता हो गया। परिजनों ने गांव व रिश्तेदारियों में खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। युवक का फोन भी स्विच ऑफ बताता रहा। गुरुवार की सुबह ग्रामीण खेतों की ओर शौच क्रिया के लिए गए तो पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटकता देख परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच की।
मृतक पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। घटना से छोटे भाई अनुज व तीन बहनों अंजलि, शांति व पायल का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें