फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर फटने से झुलसी छठवीं महिला की भी मौत

विज्ञापन
मृतका सुकीर्तिन की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। सिरसीकलां में 17 फरवरी को शादी के बाद पहली विदाई के दौरान छोटा गैस सिलिंडर फटने से झुलसी एक और महिला की गुरुवार को झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में घायल हुईं सात महिलाओं में से अब तक छह की जान जा चुकी है जबकि नवविवाहिता की मां अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के बाद किसी भी प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि ने गांव पहुंचने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

17 फरवरी को मौजा सिरसीकलां निवासी अंजलि की शादी के बाद पहली विदा के दौरान रिश्तेदारों के लिए भोजन तैयार हो रहा था। तेज धमाके के साथ छोटा गैस सिलिंडर फटने से नवविवाहिता समेत सात महिलाएं घायल हो गईं थीं। इनका इलाज झांसी में चल रहा था। चार दिन के अंतराल में छह महिलाओं की मौत हो गई। इनमें नवविवाहिता, उसकी दादी जमुनिया, चाची सुधा, प्रेमा व सुशीला के बाद गुरुवार को परिवार की ही सुकीर्तिन की भी मौत हो गई। नवविवाहिता की मां बिट्टन की हालत अब भी नाजुक बनी है। गुरुवार को सुकीर्तिन का शव गांव आने पर अंतिम संस्कार हुआ। एक ही परिवार के छह लोगों की मौत होने से पूरे गांव में गम का माहौल है। इतने बड़े हादसे के बाद किसी भी प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि के पीड़ित परिवार की मदद के लिए न पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
अंतिम संस्कार में आई बहन, नवजात की मौत
सिलिंडर फटने से झुलसीं महिलाओं की मौत होने पर बुधवार को चार शव गांव पहुंचे थे। मृतका प्रेमा की बहन कौशल्या भी अंतिम संस्कार में शामिल होने आई थी। रात में अचानक प्रसव पीड़ा होने पर कौशल्या को निजी वाहन से परिजन अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही प्रसव हो गया। इससे नवजात की मौत हो गई। कौशल्या की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें