महोबा। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधान सभा चुनाव में भाग लेने वाले प्रत्याशी की अंतिम सूची जारी कर दी। महोबा व चरखारी विधानसभा क्षेत्र में 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें महोबा से 15 व चरखारी से नौ प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। दोनों विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन कक्ष से आरओ ने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया। इस बीच पुलिस की तैनाती रही।
किसी भी प्रत्याशी ने नाम नहीं लिया वापस
नाम वापसी के दिन जिला निर्वाचन कार्यालय को उम्मीद थी कि कुछ प्रत्याशी नाम वापस लेंगे, लेकिन एक भी प्रत्याशी ने चुनाव मैदान से कदम पीछे नहीं खींचा। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन भी हो गया। प्रत्याशी ऑटो रिक्शा, अलमारी, बल्ला, केक, बाल्टी, टायर, साइकिल पंप समेत अन्य चुनाव चिह्न पर वोट मांगेंगे।
महोबा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी
प्रत्याशी का नाम दल चुनाव चिह्न
मनोज तिवारी सपा साइकिल
राकेश कुमार गोस्वामी भाजपा कमल
चौधरी सागर सिंह कांग्रेस हाथ
संजय कुमार साहू बसपा हाथी
एहसान- बहुजन मुक्ति पार्टी चारपाई
कमलेश कुमार भारतीय शक्ति चेतना पार्टी बांसुरी
कुलदीप कुशवाहा जन अधिकार गैस सिलिंडर
देव प्रताप सिंह- आजाद समाज पार्टी केतली
महेश कुमार सोनी- आप झाड़ू
अनिल कुमार- निर्दलीय आटो रिक्शा
अनिल सिंह- निर्दलीय अलमारी
अर्जुन कुमार- निर्दलीय सेब
देवराज निर्दलीय बल्ला
देवेन्द्र कुमार नगायच निर्दलीय बाल्टी
महेश निर्दलीय केक
-----------------------------------------------
चरखारी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी
प्रत्याशी का नाम दल- चुनाव चिह्न
निर्दोष कुमार दीक्षित कांग्रेस हाथ
बृजभूषण राजपूत भाजपा कमल
रामजीवन- सपा साइकिल
विनोद कुमार- बसपा- हाथी
कुंवर लाल- राइट टु रिकाल- प्रेशर कुकर
प्रेम नारायण आप झाड़ू
संतोष सिंह जन अधिकार पार्टी गैस सिलिंडर
अनिल कुमार सिंह गौर निर्दलीय टायर
भुवनेंद्र नारायण सिंह निर्दलीय साइकिल पंप