महोबा। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। शुक्रवार को बैंक कर्मचारी समेत 11 संक्रमित मिले हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि नयापुरा नैकाना, आफीसर्स कालोनी भटीपुरा, छानीकला, सिंचाई विभाग बजरिया, बजरिया, इन्द्रा नगर कबरई, पनवाड़ी, गोविंद नगर कुलपहाड़, सिरमौर, इन्द्रा नगर, एसबीआई बैंक में एक-एक संक्रमित मिले हैं। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 61 पहुंच गई है। चार और रोगी ठीक हो गए हैं।