फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने घर में घुसकर दंपती को पीटा, बाइक तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के टीकामऊ गांव में दबंगों ने रंजिश के चलते अनुसूचित जाति के दंपती को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपियों ने घर के दरवाजे पर खड़ी पीड़ित की बाइक लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर दी। पीड़ित दंपती ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। साथ ही एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

टीकामऊ गांव निवासी सुनील अहिरवार के घर सोमवार रात करीब दस बजे गांव के पांच लोग लाठी-डंडे लेकर जा धमके। पत्नी कौशल्या के बाहर निकलने पर दबंगों ने अभद्रता की और पति को बाहर भेजने की बात कही। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर दंपती की लाठी-डंडे से मारपीट कर दी। जिससे दोनों घायल हो गए। बाद में आरोपियों ने दरवाजे पर खड़ी सुनील की बाइक भी तोड़ दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए चले गए। पीड़ित दंपती ने रात में ही शहर कोतवाली पहुंच पूरी घटना बताई लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंगलवार को पीड़ित दंपती ने पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें