महोबा। विधानसभा चुुनाव के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को नामांकन के तीसरे दिन महोबा सीट से बसपा प्रत्याशी ने नामांकन किया। आरओ जितेंद्र सिंह ने उनके प्रपत्रों ने जांच की। वहीं चरखारी सीट से सपा प्रत्याशी भी नामांकन करने पहुंचे लेकिन जांच में प्रपत्र पूरे न होने से पर्चा दाखिल नहीं हो सका। अब वह दोबारा से नामांकन करेंगे। वहीं दोनों सीट से दस दावेदारों ने 14 सेट खरीदे हैं।
शुक्रवार को दोपहर दो बजे महोबा विधान सभा से बसपा प्रत्याशी संजय साहू ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। वहीं चरखारी विधानसभा से सपा प्रत्याशी अजेंद्र सिंह राजपूत नामांकन करने पहुंचे लेकिन आवश्यक प्रपत्र पूरे न होने पर उनका पर्चा दाखिल नहीं हो सका। सपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि प्रत्याशी के प्रपत्रों में कमी है जिससे उनका पर्चा दाखिल नहीं हो सका है दोबारा नामांकन करेंगे। इस दौरान बैरिकेडिंग के आगे सिर्फ प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों को ही प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
चरखारी सीट से सपा से अजेंद्र कुमार सिंह, भुवनेंद्र नरायण निर्दलीय, कल्पना निर्दलीय, साकिब एआईएमआईएम, अमन निर्दलीय, विनोद कुमार बसपा, रामजीवन सपा, निर्दोष दीक्षित कांग्रेस ने नामांकन सेट खरीदे, महोबा सीट से कैलाश ने निर्दलीय पर्चा खरीदा। कुल 14 सेट खरीदे गए। प्रत्याशियों के आगमन पर वीडियोग्राफी की गई। भारी पुलिस बल कलक्ट्रेट में तैनात रहा। प्रत्याशी के समर्थकों को कलक्ट्रेट के गेट के बाहर ही रोक दिया गया।
संजय साहू का आय-व्यय का ब्योरा
महोबा सीट से संजय साहू के पास 5,84,47,940.61 रुपये हैं। उनके पास स्वअर्जित 2,1999604 रुपये हैं। उनकी विरासती संपत्ति की कीमत 6,5007085 है। उनका विभिन्न बैंकों पर 6708302.80 रुपये कर्ज है। उनकी पत्नी के पास कुल संपत्ति 3,75,10013 रुपये है। स्वअर्जित संपत्ति की कीमत 32,09400 है। स्वअर्जित विरासती संपत्तियां 3,9506000 रुपये हैं। उनका बैंक में 5514015.80 रुपये का कर्ज है। संजय इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। वह कृषक और व्यवसायी हैं। उनके पास 668 ग्राम गोल्ड है जिसकी कीमत 33,18624 रुपये है। 1370 ग्राम चांदी है जिसकी कीमत 87680 रुपये है। उनके पास रायफल और रिवाल्वर है।
आपराधिक इतिहास
थाना कबरई में 0153/2017, न्यायालय में सीजेएम महोबा संख्या 2593/17, आयुध अधिनियम धारा, धारा 30 आयुध अधिनियम दर्ज है।