फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल, पांच रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। पांच की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

मुढ़ारी गांव निवासी नंदू रविवार की शाम अपने साथी कामता के साथ बाइक से कुलपहाड़ जा रहा था। तभी रास्ते में किसी वाहन के पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। जनपद हमीरपुर के बड़ेरा गांव निवासी रामकुमार देर रात बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। कानपुर-सागर हाईवे में कस्बा कबरई के समीप दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार घायल कर दिया।
इसी तरह कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला राजावार्ड निवासी अंकित, कुलपहाड़ निवासी राहुल, श्रीनगर निवासी कृष्णा, सुभाष नगर निवासी राजू, मकबरई निवासी संदीप अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां नंदू, कामता, रामकुमार, कृष्णा व राजू की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें