फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पहुंचकर टीम करेगी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जनपद में कोरोना संक्रमण को रोकने और टीके से वंचित लोगों को चिह्नित करने के लिए सोमवार से पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसमें घर-घर जाकर टीम पहचान करेगी। स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान 29 जनवरी तक चलेगा। इसके लिए 325 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुधाकर पांडेय ने बताया कि टीमें घर-घर जाकर दो साल से कम उम्र के बच्चों को नियमित टीके, गर्भवती को लगने वाले टीके व कोविड टीके से वंचित बुजुर्गों को चिह्नित करेंगी। इसके साथ ही कोरोना के लक्षणों जुकाम, बुखार और खांसी से ग्रसित मरीजों की सूची भी तैयार की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की दो सदस्यीय टीम में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। कोविड के लक्षणयुक्त व्यक्तियों, नियमित टीकाकरण से वंचित दो वर्ष तक के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक उम्र के कोविड टीके की पहली खुराक न प्राप्त करने वाले बुजुर्गों, 15 से 17 आयु वर्ग के कोविड टीके से वंचित बच्चों की सूची बनाकर टीकाकरण के लिए चिह्नित कर सूचीबद्ध किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना लक्षण वाले लोगों को मौके पर ही टीम मेडिकल किट उपलब्ध करा रही है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय अवकाश होने पर यह अभियान नहीं चलेगा।
लक्षण वाले मरीजों को कोविड जांच केंद्रों पर भेजेंगे
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जीआर रत्मेले ने बताया कि कोरोना के लक्षण वाले जो भी लोग मिलेंगे, उन्हें मौके पर ही दवा किट देने के साथ ही जांच के लिए उन्हें नजदीक के कोरोना जांच सेंटर पर भेजा जाएगा। सर्वेक्षण के पूरा होने पर प्रत्येक घर जागरूकता के लिए स्वास्थ्य टीम पहुंचकर स्टीकर लगाएगी। सीवियर एक्यूट रेस्परेटरी इंफेक्शन का रोगी मिलने पर पल्स ऑक्सीमीटर से उसकी जांच कर तत्काल इसकी सूचना पर्यवेक्षक के माध्यम से संबंधित अधिकारी को दी जाएगी। जिले में रैपिड रिस्पांस टीम को तैयार रखा जाएगा, जिससे सूचना प्राप्त होते ही आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारी समेत दस संक्रमित निकले
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी समेत 10 नए संक्रमित निकले हैं। जिसमें नयापुरा में नैकाना में दो, रैपुरा खुर्द, भीतरकोट, हिंद टायर गली, संत जोसेफ स्कूल आलमपुरा, नोएडा, अलीपुरा, पनवाड़ी में एक-एक संक्रमित मिला है। वहीं, सीएचसी कबरई में एक स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित निकला है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है। नौ रोगी स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें