फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी: परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही लेना होगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कल दो पालियों में 16 केंद्रों में होगी। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही अभ्यर्थी को अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद ही परीक्षा हाल में प्रवेश रोक दी जाएगी। इससे पहले टीईटी परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की गई थी। लेकिन पेपर आउट हो जाने के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
विज्ञापन

बता दें कि परीक्षार्थियों को अपने प्रवेश पत्र की फोटो स्टेट कॉपी कराकर साथ ले जाना अनिवार्य किया गया है। नकल विहीन परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर से तैयारी शुरू कर दी गई है। पिछली बार परीक्षा रद्द होने पर इस बार सेंटर भी बदल गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सुरेश प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों को मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। साथ ही कोविड के नियमों का पालन करना होगा। उन्हें अपने साथ फोटोयुक्त प्रवेश पत्र, बीएड अथवा बीटीसी के किसी एक सत्र के अंकपत्र की मूल प्रति अथवा छाया प्रति जो डायट के प्राचार्य से प्रमाणित होनी चाहिए।
परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से 12.30 तक और दूसरी पाली में 2.30 से पांच बजे तक कराई जाएगी। हर परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक के अलावा, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें