फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो के 34 चालक- परिचालक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डिपो में 34 चालक परिचालक लापता हो गए हैं। जिसको लेकर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने नोटिस जारी किया है। इसमें नियमित और संविदा चालक-परिचालक शामिल हैं। 24 घंटे के अंदर उपस्थिति न होने पर संविदा समाप्त करने की कार्रवाई तेज हो गई है।
विज्ञापन

डिपो में कर्मचारी मनमाने ढंग से कार्य कर रहे हैं। जिससे डिपो में बसों के संचालन में समस्या खड़ी हो गई है। एआरएम हेमंत मिश्रा ने बताया कि चालक-परिचालकों की लापरवाही पर नोटिस जारी किए गए हैं। जिनको नोटिस जारी कर 24 घंटे में उपस्थिति होने के लिए निर्देशित किया गया है। निर्धारित अवधि में उपस्थिति न होने पर मान लिया जाएगा कि संविदा के इच्छुक नहीं हैं। नियमित चालक पन्ना लाल 10 जनवरी 22 से अब तक, जगदीश प्रसाद एक जनवरी से अबतक, मो. नसीम 20 दिसंबर 2021 से अब तक, वहीं परिचालक शाहिद खां दो नवंबर से अबतक, श्रीराम ताम्रकार 20 अक्टूबर से अबतक गैरहाजिर हैं। इसी तरह संविदा में परिचालक अमित सिंह 30 जुलाई 2021 से अब तक, अलीम अहमद 11 दिसंबर से अब तक नदारद हैं।
इसी तरह आशीष चौरसिया, अंदीप सिंह, अजीत सिंह, दानिश अंसारी, दीपक तिवारी, कुंदन तिवारी, कुनाल सिंह, निहालउद्दीन, संजय भारती, विनय प्रताप सिंह समेत कुल 34 चालक परिचालकों नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें