फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने फूंका पुतला

विज्ञापन
पुतला फूंकते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। मंडी शुल्क को लेकर व्यापारियों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। बुधवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुल्क वापस न लेने पर सात जनवरी से जिले की सभी गल्ला मंडियों को बंद कर आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। इसके पूर्व व्यापारियों ने मंडी शुल्क का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भागीरथ नगायच के नेतृत्व में व्यापारी मंडी समिति पहुंचे। मंडी शुल्क के प्रतीकात्मक पुतले को लेकर नारेबाजी कर मंडी में घुमाया। बाद में पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। पड़ोसी मध्यप्रदेश में मंडी शुल्क प्रदेश की अपेक्षा बेहद कम हैं, जबकि दोनों जगह भाजपा की ही सरकार है।
उन्होंने प्रदेश में मंडी शुल्क समाप्त करने, मंडी में काम करने वाले व्यापारियों को लाइसेंस जारी कर यूजर चार्ज व अन्य किसी माध्यम से आधा प्रतिशत शुल्क लगाने, मंडी की दुकानों की फ्री-होल्ड रजिस्ट्री कराए जाने की मांग की। इस दौरान जिला प्रभारी रवि साहू, गल्ला मंडी अध्यक्ष भूपेंद्र साहू, किराना अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, संजय अग्रवाल, जगदीश प्रसाद, राजेंद्र नगायच, राजेश शर्मा, दिनेश पुरवार, मनोज शुक्ला, रामजी गुप्ता समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें