बेलाताल (महोबा)। कैथोरा के ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी को हलफनामा देकर अप्रैल 2021 से नवंबर 2021 के बीच गबन का आरोप लगाया है। आरोप है कि गबन पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान की सांठगांठ से किया गया है।
कैथोरा गांव के जसपाल सिंह, हरि सिंह, अच्छेलाल, राधाचरण, हरगोविंद, गया प्रसाद, देवकी नंदन समेत 11 ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) जैतपुर राहुल पांडे और डीडीओ को हलफनामा दिया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि 10 लाख रुपये पानी की सप्लाई अलग-अलग एजेंसियों के नाम आपूर्ति दर्शायी है। 73,446 रुपये फोटोग्राफर शिवम स्टूडियो के नाम से दर्शाया गया। मेटेरियल के लिए 347968 रुपये दिव्यांग ट्रेडर्स को भुगतान किया गया। 20 हजार रुपये मोहनलाल एजेंसी को दिए गए। 27000 सामुदायिक शौचालय की रखरखाव के लिए गंगा समूह को क्रेडिट किए गए। कुल खर्च 1468432 रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें प्रशासक के कार्यकाल में 167000 और नए प्रधान के कार्यकाल में 1301140 रुपये खर्च हुए हैं। कुल 1468432 सरकारी धन का गबन किया गया है। बीडीओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।