फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों का कराएं सत्यापन, असलहे भी हो जमा

विज्ञापन
विस चुनाव को लेकर कॉलेजों का निरीक्षण करते एडीजी प्रेमप्रकाश। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा/कबरई। प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रेम प्रकाश ने विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक की। इससे पूर्व उन्होंने चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा के आईजी के. सत्यनारायण, एसपी सुधा सिंह के साथ चुनाव के दौरान फोर्स ठहरने के इंतजाम के अलावा कुछ स्कूल-कॅालेजों में बने मतदान केंद्रों को भी देखा। एडीजी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर मैपिंग कर लें। उन्होंने अभियान चलाकर असलहे जमा कराने की भी बात कही।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में एडीजी ने कहा कि गांव-गांव में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। अराजकतत्वों को चिंहित कर कार्रवाई की जाए। भूमि विवाद, आपसी रंजिश के अलावा छोटे छोटे मामलों में त्वरित जानकारी लेकर कार्रवाई की जाए, ताकि उक्त मामलों का विवाद कोई बड़ा रूप न ले सके। इसी कड़ी में एडीजी ने कस्बा कबरई के कुछ लोगों ने भी बातचीत क्षेत्र की कानून व्यवस्था से संबंधित समस्याओं की जानकारी की। इस मौके पर अपर एसपी आरके गौतम, सीओ नगर राम प्रवेश राय, सीओ चरखारी उमेश चंद्र, सीओ कुलपहाड़ तेज बहादुर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें