चरखारी (महोबा) मेला मैदान के पास राजकीय डिग्री कालेज की भूमि पर मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने सोमवार को भूमि पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा होने से खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा, जिला महामंत्री अमित शर्मा, राजकीय डिग्री कालेज प्राचार्य डॉ. चंद्र कुमार चौरसिया, अशोक महाराज, नीरज गुप्ता रजनीश गुप्ता लखन लाल नायक, धीरज राजपूत, उदित राजपूत, देवेंद्र सिंह, शशिकांत शर्मा, निर्भय सिंह, अरविंद राजपूत, डॉ. आनंद गोस्वामी, डॉ. दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।