फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरकर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारा (महोबा)। थाना पनवाड़ी के भरवारा गांव में प्रवासी मजदूर लेखराज (32) की शुक्रवार देर रात कुएं में गिरकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

भरवारा गांव निवासी भुमानीदीन कुशवाहा का बेटा लेखराज दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक तीन महीने से लेखराज का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। मनोचिकित्सक के इलाज से वह ठीक हो गया था। इसके बाद दिल्ली चला गया था। लॉकडाउन होने पर करीब 15 दिन पहले वह दिल्ली से घर लौटा था। शुक्रवार की रात वह शराब के नशे में गांव के बाहर जा रहा था। रास्ते में अंधेरा होने पर वह कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक सांसे थम चुकी थीं। लेखराज की मौत से दुखी परिजन बिलख पड़े। रिश्तेदारों ने उन्हें सांत्वना देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें