महोबा। कोरोना महामारी से जंग जीतने के लिए प्रवासी बुंदेलखंड (संस्था) के सदस्यों ने महोबा में 100 पीपीई किटों का वितरण कराया है। इससे यहां के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी किट के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार बेफ्रिक होकर सकेंगे।
कनन फाउंडेशन ने बांदा में एक सप्ताह पहले 100 पीपीई किट जिला अस्पताल बांदा को मुहैया कराई थी। कनन फाउंडेशन से प्रेरित होकर प्रवासी बुंदेलखंड के सदस्य सर्वेश शर्मा, डॉ. आयुष गुप्ता ने महोबा जिला अस्पताल में भी 100 पीपीई किटों की व्यवस्था कराई हैं। शुक्रवार को डीएम अवधेश कुमार तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर व संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर सीएमएस को पीपीई किटें दीं। इस दौरान डीएम ने कहा कि पीपीई किट जिले के डॉक्टरों का काफी बचाव करेगी। इस मौके पर प्रवीण सिंह, अभिषेक जोशी, राहुल मिश्रा और प्रवासी बुंदेलखंड के सदस्य मौजूद रहे।