फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने बिगाड़े हाल, लू की चपेट में आने से वृद्घ की मौत

विज्ञापन
तीखी धूप के बीच दुपट्टा ढककर निकलतीं युवतियां। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा/खरेला। गर्मी का प्रकोप चरम पर है। आसमान से बरस रही आग और लू के थपेड़ों ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के चलते जरूरी काम से आने-जाने वाले लोग हाथों में दस्ताने और मुंह पर नकाब पहनकर निकल रहे हैं। दोपहर के समय सन्नाटा छा जाता है। शाम ढलने पर ठंडक होने से चहल-पहल बढ़ रही है। लोग शीतल पेय पदार्थों का प्रयोग कर गर्मी से राहत पाते नजर आ रहे हैं।
थाना खरेला के कुआं गांव में एक वृद्ध का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों से जानकारी करने पर पता चला कि वृद्ध मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह तीन-चार दिन से गांव में घूमते देखा गया था। लू लगने की वजह से मौत की आशंका है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें