विकास भवन गेट में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं। समितियों में खाद का वितरण नहीं हो पा रहा है। 30 कर्मचारियों ने सहायक आयुक्त एवं सहकारिता आरपी गुप्ता को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया है।
मंगलवार को विकास भवन गेट पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद ने बताया कि जब तक कर्मचारियों को मांगें पूरी नहीं होती हैं तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस्तीफा देने वालों में बलवंत सिंह, ओम नमा शिवाय, अच्छेलाल, रतन सिंह, मनीष मिश्रा, राम आसरे, अशोक कुमार, प्रेमचंद, घनश्याम,प्रेमचंद्र, धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार, समेत 30 लोगों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। (संवाद)