महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में मां-बेटा समेत 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हमीरपुर के राठ निवासी धर्मेंद्र (19) मां राजकुमारी (36) व अलीपुरा निवासी रिश्तेदार सतीबाई (35) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। चांदौ गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीनों घायल हो गए। कोतवाली चरखारी के टिलवापुरा निवासी राना अपनी पत्नी शांतिदेवी (32) के साथ बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। चरखारी के पास ब्रेकर में बाइक उछलने से शांतिदेवी गिरकर घायल हो गईं।