फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती समेत तीन लोगों ने खाया जहर, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर युवती समेत तीन लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन

श्रीनगर के सिजरिया गांव निवासी रीता राजपूत (19) की सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गई। नाराज होकर उसने कमरे में जाकर जहर खा लिया। जहर खाने की बात परिजनों को बताई, तब परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कस्बा कबरई के रानी लक्ष्मीबाई नगर निवासी कुलदीप (28) व मामना निवासी सुनील (23) ने घर पर जहर खा लिया। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां सुनील की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें