फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशी के हमले में मासूम समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर अन्ना जानवर के हमले से मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मासूम समेत दो की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के रिछा गांव निवासी रामकृपाल की पुत्री खुशी (07) मंगलवार की सुबह घर के बाहर खेल रही थी। तभी अन्ना मवेशी ने सिर मारकर घायल कर दिया। परिजन मासूम को जिला अस्पताल लाए। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के पचपहरा गांव निवासी करन (32) व पठारी कुलपहाड़ निवासी दयाराम (38) पर अन्ना जानवरों ने हमला कर घायल कर दिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। खुशी व दयाराम की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी के रेफर किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें