फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: शराब के नशे में युवक ने सिपाही को पीटा, वर्दी फाड़ी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 24 Sep 2021 04:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
नशे में धुत युवक ने की सिपाही से मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा के चरखारी के गुलमर्ग पार्क में शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को रोकना सिपाही को महंगा पड़ गया। युवक ने सिपाही के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि वर्दी भी फाड़ दी। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला पुलिस रिपोर्टिंग चौकी चरखारी मे तैनात सिपाही नरेंद्र बुधवार की शाम गुलमर्ग पार्क में ड्यूटी पर तैनात था। तभी एक युवक शराब के नशे में हंगामा करने लगा। शराबी युवक ने उत्पाद मचाने पर सिपाही ने विरोध किया। जिस पर युवक ने धक्का मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

लोगों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। सिपाही से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। सिपाही की तहरीर पर कोतवाली चरखारी में आरोपी ब्रजेश राजपूत पुत्र महेन्द्र राजपूत निवासी सूपा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें