फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/बेलाताल। कोतवाली कुलपहाड़ के लमौरा गांव में रविवार सुबह फसल की सिंचाई करते समय करंट लगने से किसान की मौत हो गई। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लमौरा गांव निवासी श्रीचंद्र कुशवाहा (45) के पास एक बीघा जमीन है। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण उसने 15 बीघा जमीन बटाई पर ली थी, जिसमें पिपरमेंट की फसल लगाई थी। रविवार सुबह करीब चार बजे श्रीचंद्र खेत गया था। खेत के पास ही ट्रांसफार्मर रखा है। वह कुएं में रखी मोटर चालू कर सिंचाई के लिए जाने लगा। तभी करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर गया। सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण खेत की ओर पहुंचे, लेकिन तब तक किसान ने दम तोड़ दिया।
किसान के चार पुत्रियां व एक पुत्र नीरज है। दो बड़ी बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना से किसान की पत्नी हरकुंवर का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि अब परिवार का भरण-पोषण व बेटियों के हाथ कैसे पीले होंगे। चौकी प्रभारी बेलाताल अनमोल सिंह ने घटनास्थल की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें