फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के साथ मारपीट कर छीनी नगदी व मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थानाक्षेत्र के बबेड़ी गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान को बदमाशों ने पीटा और नकदी व मोबाइल छीन कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खन्ना निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह बबेड़ी गांव में 50 बीघा खेत बलकट में लिए हैं। उसमें लाही बो रखी है। महेंद्र ने बताया कि बुधवार की रात वह खेत की रखवाली कर रहा था। देर रात करीब 2:30 बजे बबेड़ी गांव निवासी दो लोग हाथों में तमंचा लेकर आए। दोनों ने उसे लात- घूंसों व तमंचे की बट से पीटा। इसके बाद उसकी पैंट की जेब से 15 हजार रुपये व मोबाइल फोन निकालकर ले गए। महेंद्र ने गुरुवार की शाम थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें