पनवाड़ी (महोबा)। एक मोहल्ला निवासी किशोरी को अगवाकर युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उसकी बरात जानी थी और उसी दिन गिरफ्तारी हो गई। वधू पक्ष के लोगों की सभी तैयारियां धरी रह गईं।
कस्बा पनवाड़ी के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी 16 अप्रैल की रात घर पर सो रही थी। घर पर पिता व छोटे भाई भी थे। रात 11 बजे मोहल्ले का ही निखिल दरवाजे पर पहुंचा और कुंडी खटखटाई। किशोरी ने दरवाजा खोला तो युवक उसे खींचकर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। किशोरी के घर पर मौजूद न होने पर परिजनों ने खोजबीन की तो रोते हुए गांव के बाहर मिली। पूछताछ करने पर पीड़िता ने पूरी घटना परिजनों को बताई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी निखिल के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
निखिल की 27 अप्रैल को बरात मध्यप्रदेश के छतरपुर जानी थी। बरात जाने के पहले ही युवक जेल पहुंच गया। उधर दुल्हन व वर पक्ष के लोग बरात आने का इंतजार करते रहे। बाद में उन्हें घटना की जानकारी हुई।