फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: तिलक समारोह से 12 लाख की नगदी व जेवरात से भरा बैग हुआ गायब, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

Tue, 12 Oct 2021 08:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महोबा के एक होटल में चल रहे तिलक समारोह व गोदभराई रस्म के दौरान एक युवक 12 लाख की नगदी व जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हो गया। घटना से वर व वधू पक्ष के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची सीओ सिटी व कोतवाली प्रभारी ने जांच कर होटल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए।
विज्ञापन


जिसमें एक युवक नगदी व जेवरात से भरा बैग ले जाते नजर आ रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। शहर के आलमपुरा निवासी शिवराम सेन सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उन्होंने अपनी पुत्री आकांक्षा की शादी तय कर दी है।

 
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर शहर के होटल आरआरसी में गोदभराई व तिलक का कार्यक्रम चल रहा था। तभी शिवराम 12 लाख रुपये, अंगूठी व सोने की जंजीर से भरा बैग कार्यक्रम स्थल पर रखकर पुजारी से पूजा प्रारंभ करने की बात करने लगे। तभी पीछे से आए एक युवक ने बैग पार कर दिया।

थोड़ी देर बाद शिवराम ने देखा तो बैग अपने स्थान पर नहीं मिला। जिससे उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल यूपी 112 व कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ सिटी रामप्रवेश राय व कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने घटना की जांच कर होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किए। जिसमें एक युवक बैग लेकर सीढ़ियों से नीचे उतरता दिख रहा है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। सीओ सिटी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें