फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषद की पाठशाला में निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चरखारी नगर के वार्ड रूपनगर मे चल रही परिषद की निशुल्क पाठशाला पहुंचे आरएसएस के जिला प्रचारक संतोष ने बच्चों को पाठ्य-पुस्तक वितरित की। जिला प्रचारक ने कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ता इंद्र कुमार कुशवाहा की सराहनीय पहल है।
विज्ञापन

साथ ही डॉ. ओमशंकर जिला संघचालक, अजय शंकर तिवारी जिला संगठन मंत्री ने बताया कि कोरोना काल में शिक्षा से वंचित छात्रों के लिए परिवर्तन की संवाहक बनी। नगर मंत्री पवन कुशवाहा ने बताया कि 15 जुलाई से निरंतर इंद्र कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में निशुल्क चलाई जा रही है। पाठशाला संचालक रामअवतार प्रतिदिन बच्चों को पढ़ाते है। जिला कार्यवाह प्रमोद, गजेंद्र, नगर सोशल मीडिया प्रमुख अनिल प्रजापति, राजेश सहित प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें