महोबा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर सामूहिक योगाभ्यास हुआ। जोश और उत्साह के साथ लोगों ने योग से निरोग रहने की कला सीखी। जिले प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर ने कहा कि प्रतिदिन एक घंटे योगाभ्यास करें। ताकि, अस्पताल और दवाओं की आवश्यकता न रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री, जिले के नोडल अधिकारी और श्रम आयुक्त मार्कण्डेय शाही, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, डीएम गजल भारद्वाज व एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने दीप जलाकर किया। इसके बाद जीजीआईसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। योग प्रशिक्षक बिकरण, शिखा अरजरिया, सचिन गुप्ता, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सुशील गुप्ता, ब्रह्मकुमारी सुधा ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया। नोडल अधिकारी ने प्रतिदिन योगाभ्यास करने का आहवान किया। डीएम ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, शरद तिवारी दाऊ, डीएचओ डाॅ. पंकज सक्सेना, नोडल अधिकारी डॉ. ममता वर्मा, डीपीएम अमित देवरिया, डाॅ. रामकिशोर, डाॅ. आदित्य मोहन अवस्थी, डाॅ. विकास कुमार, शिक्षिका अपर्णा नायक, फार्मासिस्ट अनिल कुमार, राजेश कुमार, विपिन कुमार, यशपाल सिंह, जितेन्द्र कुमार, पुष्पेंद्र, देवाशीष आदि मौजूद रहे।
बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर के नेतृत्व में शहर के गोरखगिरि पर्वत पर सामूहिक योगाभ्यास हुआ। इस मौके पर महेंद्र चौरसिया, दिलीप जैन, गया प्रसाद, मनीष जैदका, अवधेश गुप्ता, नीरज पुरवार आदि रहे। शहर के साईं कॉलेज ऑफ एजूकेशन में सामूहिक योगाभ्यास के दौरान प्रबंधक संजय साहू, प्राचार्य एलसी अनुरागी, प्रशासनिक अधिकारी राकेश तिवारी, बीके साहू, डॉ. मैराज खान आदि मौजूद रहे। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. आरिफ राईन की मौजूदगी में योगाभ्यास कराया गया।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार रामलला मंदिर प्रांगण में योगाभ्यास हुआ। प्रशिक्षक डॉ. उत्तम सिंह यादव ने चक्रासन, हलासन, वज्रासन, मयूरासन, कपालभारती, अनुलोम-विलोम आदि योग क्रियाएं कराईं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया, डॉ. कमलेश सक्सेना, राकेश अरजरिया, एसडीएम अनुराग प्रसाद, तहसीलदार प्रमित सचान, नायब तहसीलदार पंकज गौतम, ईओ प्रवेंद्र आदि मौजूद रहे। महोबकंठ संवाद के अनुसार सहकारी समिति संघ के परिसर में योगाभ्यास हुआ। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश अनुरागी, मंडल अध्यक्ष आशीष साहू, ब्लॉक प्रमुख अंजना अनुरागी आदि मौजूद रहे। अजनर संवाद के अनुसार ग्राम पंचायत मगरिया के खेल मैदान में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र राजपूत ने अनुलोम, विलोम, कपाल भारती, चक्रासन हलासन आदि योग क्रियाओं की जानकारी दी।
कबरई संवाद के अनुसार स्व. ब्रदी सिंह इंटर कॉलेज में योगाभ्यास कराया गया। जिसमें प्रबंधक कल्याण सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह तोमर, देवेंद्र मिश्रा, राजू सिंह, बृजेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। मरहठी हनुमान मंदिर में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रामबालक पांडेय के नेतृत्व में योगाभ्यास हुआ। जिसमें मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, शिवपाल तिवारी, रमेश त्रिपाठी, देवराज, सतीश आदि मौजूद रहे। खरेला संवाद के अनुसार काशी प्रसाद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व मेंं योगाभ्यास कराया गया। चरखारी संवाद के अनुसार कस्बे के मेला मैदान में योगाभ्यास कराया गया। जिसमें चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, ईओ अमरजीत, तहसीलदार आरएन मिश्रा, नायब तहसीलदार आलोक मिश्रा, प्रशिक्षक प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।