फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में मौत

Sun, 27 Mar 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग अलग सड़क हादसों में एक बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


थाना श्रीनगर के ग्राम सिजहरी निवासी मनोज कुमार रविवार को मोटर साइकिल से कबरई जा रहे थे। सामने से आ रहे ट्रक की भिड़ंत में इनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

मनोज हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर, कबरई कस्बे के मोहल्ला विवेकनगर निवासी राधा (5) पुत्री बलवंत टैंकर के पास चली गईं। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचल दिया। नागरिकों की मदद से राधा को  जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एक अन्य हादसे में बांदा जनपद के ग्राम गिरवां निवासी विजय (17 )पुत्र भगवंत अपने साथी विनोद कुमार (25 )पुत्र शिव प्रसाद के साथ बाइक से महोबा की ओर जा रहा था। रास्ते में बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। इस हादसे में दोनाें घायल हो गए।
विज्ञापन


यह हेलमेट नहीं लगाए थे। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं शहर के मोहल्ला शेखूनगर निवासी मालती सीढ़ियों से गिर कर घायल हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें