फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद पर युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर ( महोबा)। ग्राम महुआ बांध में साथ खाने पीने के दौरान दोस्तों के बीच हुआ विवाद शाम को गहरा गया। गुस्साए युवक ने दोस्त के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की मां ने गांव के चार युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ब्लाक जैतपुर के ग्राम महुआ बांध निवासी कमलेश और उसके साथी महेश (16), राजकुमार, छोटू, टुटियां गांव में साथ-साथ मजदूरी करते थे। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार की दोपहर चारों लोगों ने साथ बैठकर खाया पिया। इसी दौरान महेश और कमलेश (25) में कहासुनी हो गई। दोस्तों ने बीच बचाव कर टकराव टाल दिया। शाम को गांव में दोनों का सामना हो गया। दोपहर को हुए विवाद में गाली गलौज को लेकर बढ़ी बातचीत बाद कमलेश घर गया और कुल्हाड़ी से रास्ते में महेश पर हमला कर दिया। हमले से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। महेश के परिजन उसे जैतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जा में लेकर पंचनामा भर कर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया है।
मृतक की मां लाड़कुंवर ने कमलेश, राजकुमार, छोटू और टूटियां के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि खाने पीने की हुई पार्टी से बढ़े विवाद के बाद वारदात होने की बात सामने आई हैं। मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें