फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कबड्डी में महोबा को हराकर खरेला ने जीता फाइनल मुकाबला

Sun, 25 Jan 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। ब्लॉक चरखारी के धवारी गांव में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें खरेला ने महोबा को 27-14 से अंतर से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

मां अम्बे कबड्डी प्रतियोगिता में दो दिनों में 12 टीमों के बीच मुकाबले हुए। सेमीफाइनल में खरेला टीम ने कनेरा को हराया तो वहीं महोबा टीम ने धवारी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला खरेला और महोबा के बीच खेला गया। महोबा की टीम शुरुआत में बढ़त बनाने में कामयाब रही लेकिन खरेला टीम के कप्तान सूरज सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को वापसी दिलाई।
खरेला की टीम 27-14 से इस फाइनल मुकाबले में विजेता बनी। विजेता खरेला टीम को अतिथियों ने ट्रॉफी व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख निर्भय सिंह,अधिवक्ता अश्विन द्विवेदी, समाजसेवी जगदीश पालीवाल, आयोजक विवेक सिंह, शंकरशरण खरे, रघुराज सिंह, व्यापारी रामकुमार, शिवा सिंह, कमेंटेटर प्रदीप यादव, वासुदेव सक्सेना, संतोष व्यास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें