फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 25 Jan 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल/अजनर। अजनर-बेलाताल मार्ग पर वन रेंज कार्यालय के पास रविवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। बाइक सवार के हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और जान चली गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना अजनर के सगुनियामाफ गांव निवासी रोहित कुमार (24) बाइक से पत्नी को ससुराल छोड़ने इमिलिया गांव गया था। घर लौटते समय वन रेंज कार्यालय अजनर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी जैतपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता कांशीराम ने बताया कि बेटा दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता था। वह अपनी पत्नी को छोड़ने ससुराल गया था। वापस आते समय हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें