फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अब 12 कोचों के साथ चलेगी खजुराहो-कानपुर मेमू

विज्ञापन
विज्ञापन
-यात्री सुविधा में होगा इजाफा, ज्यादा लोग कर सकेंगे सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। खजुराहो से चलकर महोबा के रास्ते कानपुर सेंट्रल को जाने वाली मेमू ट्रेन अब 12 कोचों के साथ चलेगी। इसको लेकर रेलवे की ओर से दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिससे अब इस ट्रेन में यात्री सुविधाओं में इजाफा होगा और पहले से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे।
खजुराहो-महोबा-कानपुर मेमू वाया बांदा होते हुए प्रतिदिन संचालित होती है। इस ट्रेन में जनपद महोबा के यात्री कानपुर तक का सफर करते हैं। अभी तक यह ट्रेन आठ कोचों के साथ संचालित की जा रही है। अब इस ट्रेन के कोच बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कानपुर सेंट्रल-खजुराहो मेमू गाड़ियों के रेक में वृद्धि कर वर्तमान आठ कोच से बढ़ाकर 12 कोच करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या-64646 कानपुर सेंट्रल-खजुराहो मेमू 20 दिसंबर से प्रारम्भिक स्टेशन से 12 कोचों के साथ चलेगी जबकि गाड़ी संख्या-64645 खजुराहो से कानपुर सेंट्रल अपने प्रारंभिक स्टेशन से 21 दिसंबर से 12 कोचों के साथ चलेगी। इससे खजुराहो से महोबा होते हुए बांदा व कानपुर को जाने वाले यात्री आसानी से सफर करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें