फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में कंचन व ताहिरा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। राजकीय महाविद्यालय चरखारी में सड़क सुरक्षा पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कंचन व ताहिरा ने बाजी मारी, सपना को दूसरा और शिल्पी अवस्थी को तीसरा स्थान मिला। इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

महाविद्यालय चरखारी में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. चंद्रकुमार चौरसिया ने छात्र-छात्राओं को नियमों की जानकारी दी। कहा कि सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन जरूरी है। प्रवक्ता डॉ. आनंद गोस्वामी ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की। इस मौके पर डॉ. संजीव गुप्ता, रुचि जायसवाल, मंजू सिंह आदि मौजूद रहे।
इसी तरह शहर के मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें यातायात प्रभारी अनिरुद्घ कुमार सिंह ने कहा कि ड्राइविंग करते समय मोबाइल का प्रयोग कतई न करें। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. नितिन द्विवेदी, राजमणि पांडेय, शिवम विश्वकर्मा के अलावा छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें