फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर कलश धारण कर मंगलगीत गाते शामिल हुईं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला टिकरी में श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। शनिवार से कथा का शुभारंभ हो गया। कथावाचक ने कहा कि कथा श्रवण मानव को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

मोहल्ला टिकरी में यजमान महेश यादव, रानी द्वारा भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार निकली कलश यात्रा शेखनपुरा, बंधानवार्ड, राठ चुंगी, सुभाष चौकी होते हुए कथास्थल पहुंचीं। कलश यात्रा के दौरान अश्वनृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। कथा के पहले दिन आचार्य विपिन बिहारी शास्त्री ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि कलयुग में केवल भगवान का ही सहारा है। सभी भक्तों को चाहिए कि वह कुछ न कुछ समय भगवान की भक्ति में लगाएं और अपने जीवन को सफल बनाए। कथा सुनने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें