फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलटी, एक दर्जन यात्री घायल

Wed, 06 Jul 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला महोबा
विज्ञापन
खाईं में पड़ी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा से सवारियां भरकर धवर्रा जा रही प्राइवेट बस ट्रक को ओवरटेक करते समय ग्राम ननवारा के पास पलट गई। हादसे में एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक और क्लीनर फरार हो गए। मौके पर जुटी भीड़ ने सवारियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर ले गए।
विज्ञापन


महोबा से सवारियां भरकर बुधवार सुबह बस चालक धवर्रा जा रहीं थी। बेलाताल रोड पर ग्राम ननवारा के पास ट्रक से आगे निकलने के चक्कर में बस चालक ने वाहन सड़क से नीचे उतार दिया। जिससे सड़क किनारे पड़ी काली मिट्टी में पहिया फिसलने से बस पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

हादसा देख राहगीरों व ग्रामीणों की मौके पर पहुंचकर सभी को बस से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से घायलों को पीएचसी ले गए। घायलों में कुंदीलाल (35) पुत्र गंगाराम व जितेंद्र (16) पुत्र हरिचरन निवासी रामूपुरा, भूपत (48), उसका बेटा विनोद (20) निवासी चितइयन, पान कुंवर (46) पत्नी इंद्रपाल व नेहा (नौ) पुत्री इंद्रपाल निवासी बिलखी के अलावा ग्राम ननौरा निवासी ठाकुरदास (45), नारायण सिंह (40), अनुज (14), भगवती (30), भारती (10) सहित एक दर्जन यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें