फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: घर से भागा झारखंड का किशोर महोबा में मिला

Fri, 03 May 2024 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। घर पर छोटे भाई से झगड़कर निकला झारखंड राज्य का किशोर महोबा के कस्बा श्रीनगर में लावारिस हालत में मिला। पुलिस ने उसे चाइल्ड हेल्पलाइन से सुपुर्द किया। सूचना देकर परिजनों को महोबा बुलाया। बाल संरक्षण समिति के माध्यम से किशोर को उसके परिजनों का सौंपा गया। जिससे परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

छह दिन पहले थाना श्रीनगर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस उसे अपनी हिरासत में ले गई और चाइल्ड हेल्पलाइन को मामले से अवगत कराया। तब चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम श्रीनगर थाने पहुंची और किशोर को अपने साथ महोबा लाई
। इसके बाद किशोर को बाल संरक्षण समिति के समक्ष पेश किया गया। किशोर ने अपना नाम रोशन निवासी साहिबगंज झारखंड बताया। तब उसके परिजनों से संपर्क किया गया। इसके बाद किशोर के स्वास्थ्य को देखते हुए उसे तीन दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोर के पिता प्रमोद सिंहदार महोबा आए। तब अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेज देखे। इसके बाद किशोर को बाल संरक्षण समिति के माध्यम से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि किशोर अपने छोटे भाई से लड़कर घर से भाग गया था। परिजनों से चाइल्ड हेल्पलाइन व यहां के अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके बाद वह किशोर को अपने साथ झारखंड ले गए। चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर दीपक कुमार ने बताया कि किशोर को उसके परिजनों के सुर्पुद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें