फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: घर से भागा झारखंड का किशोर महोबा में मिला

Thu, 02 May 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। घर पर छोटे भाई से झगड़कर निकला झारखंड राज्य का किशोर महोबा के कस्बा श्रीनगर में में मिला। बाल संरक्षण समिति के माध्यम से किशोर को उसके परिजनों का सौंपा गया।
विज्ञापन

पांच दिन पहले थाना श्रीनगर पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया था। पुलिस की सूचना पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम श्रीनगर थाने पहुंची और किशोर को अपने साथ महोबा लाई। इसके बाद किशोर को बाल संरक्षण समिति के समक्ष पेश किया गया। किशोर ने अपना नाम रोशन निवासी साहिबगंज झारखंड बताया।
तब उसके परिजनों से संपर्क किया गया। उसे तीन दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोर के पिता प्रमोद सिंहदार महोबा आए। तब अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेज देखे। चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर दीपक कुमार ने बताया कि किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें