शहर के रमेड़ी स्कूल में बच्चों से पढ़ाई संबंधी जानकारी लेते डीएम डा.चंद्र भूषण।
- फोटो : HAMIRPUR
कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील क्षेत्र के बुढ़ी गांव से अवैध अतिक्रमण को जेबीसी से गिरा दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई से सरकारी जमीन पर कब्जा किए लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि बुढ़ी गांव के मुकुंद पुत्र सुखलाल और अन्य भाइयों द्वारा दो दर्जन मजदूरों के साथ मिलकर ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर लिया था। बाउंड्रीवाल भी बना ली गई थी।
इधर उप जिलाधिकारी श्वेता पांडे ने तहसील क्षेत्र में अवैध निर्माण चिहिन्त कर उन्हें कब्जा मुक्त कराने का आदेश दिया था।
जिसके लिए तहसीलदार कुलपहाड़ संजीव राय ने आगे की कार्रवाई की। तहसीलदार ने बताया बुढ़ी गांव की लेखपाल उर्वशी ने ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जे की शिकायत की थी लेकिन कब्जेदार द्वारा कब्जा न हटाने पर उसे जेसीबी से हटा दिया गया।
वहीं ग्रामीणों ने इसी गांव में एक अन्य अवैध निर्माण पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।