फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के बाहर ट्रैक्टर खड़े होने से लगा जाम, किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। गल्ला मंडी में बुधवार को माल लदे आधा सैकड़ा ट्रैक्टर पहुंच जाने से बाई पास मार्ग पर भीषण जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक ट्रैक्टर का चालान काट दिया। जिससे गुस्साए किसानों ने जमकर हंगामा किया। इसी बीच एक एसआई ने किसान को थप्पड़ मार दिया। जिससे विवाद गहरा गया। तीन घंटे तक हंगामा व जाम से लोगों को परेशान होना पड़ा। बाद में पुलिस के समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

गल्ला मंडियों में माल की आमद तेेज हो गई है। चरखारी क्षेत्र के पल्लेदारों की हड़ताल चल रही है। इसके बावजूद किसान बुधवार को शहर की नवीन गल्ला मंडी पहुंच गए। अंदर जगह न होने के कारण लगभग आधा सैकड़ा किसानों ने मंडी के बाहर माल से लदे ट्रैक्टर खड़े कर दिए। जिससे जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए ट्रैक्टरों को हटाना शुरू किया और एक ट्रैक्टर का चालान काट दिया। जिससे किसान भड़क गए। किसानों की पुलिस से नोकझोंक शुरू हो गई। तभी किसी बात को लेकर एक एसआई ने सुभाष नगर निवासी किसान शिवबरन को थप्पड़ मार दिया, इससे किसान भड़क गए और जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर तीन घंटे बाद किसानों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें