राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए पूर्ति कार्यालय में जुटी भीड़।
- फोटो : MAHOBA
महोबा/चरखारी। अपात्र राशन कार्डधारकों में कार्ड जमा करने की होड़ लगी है। 18 दिन के अंदर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के 3,309 अपात्रों ने राशनकार्ड सरेंडर कर दिए हैं।
20 मई के बाद घर-घर राशन कार्डों की जांच होगी। अपात्र मिलने पर अब तक लिए गए राशन की वसूली की जाएगी।
बुधवार को पूर्ति कार्यालय चरखारी में राशन कार्ड जमा करने के लिए अपात्रों की भीड़ जुटी रही। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया कि राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए 20 मई तक का समय दिया गया है।
इसके बाद घर-घर जाकर राशन कार्डों का सत्यापन होगा। जिन्होंने अभी तक राशन कार्ड सरेंडर नहीं किए हैं, वह किसी भी कार्रवाई से बचने के लिए दो दिन के अंदर राशन कार्ड जमा कर दें।