फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की बढ़ी आय, बिचौलियों पर लगा अंकुश- कृषि राज्यमंत्री

विज्ञापन
सामाजिक संपर्क अभियान में बोलते कृषि राज्यमंत्री। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा/अजनर। कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार में किसानों की आय दोगुनी हुई है। सरकार ने बिचौलियों को पूरी तरह से खत्म करने का काम किया है।
विज्ञापन

कृषि राज्यमंत्री मंगलवार को सामाजिक संपर्क अभियान के तहत ब्लॉक जैतपुर के स्यावन गांव पहुंचे। कहा कि बुंदेलखंड की भूमि स्वामी ब्रह्मानंद की कर्मभूमि है। यहां से स्वामी ब्रह्मानंद ने शिक्षा की अलख जगाई और कीर्तिमान हासिल किया है। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में इंटर कॉलेज बनवाने की मांग की। जिस पर राज्यमंत्री ने जल्द इंटर कॉलेज बनवाने का भरोसा दिया। इससे पहले कृषि राज्यमंत्री ने चरखारी ब्लॉक के अक्ठौंहा, गोरखा, नगाराडांग व रजपुरा में भी लोगों से संवाद किया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मंडल महामंत्री शैलेंद्र राजपूत, महेंद्र गुरुदेव, ओम प्रकाश, ब्लाक प्रमुख जैतपुर संदीप राजपूत, ब्लाक प्रमुख चरखारी सीमा कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष धीरेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें