फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के उपचुनाव में दो महिलाएं ठोकेंगी ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कबरई विकास खंड की ग्राम पंचायत तिंदुही में प्रधान शांति देवी की मौत के बाद उपचुनाव हो रहा है। इस सीट के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें ृदो ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब अर्चना और पार्वती प्रधान पद के लिए ताल ठोकेंगी। यहां 20 दिसंबर को मतदान होगा।
विज्ञापन

एडीओ निर्वाचन रामेश्वर ने बताया कि कबरई विकास खंड के बसौरा ग्राम पंचायत में हुए उपचुनाव में अमर सिंह, जैतपुर के चमरूआ में छिदामी, रावतपुरा खुर्द मेें फूलारानी, बड़खेड़ा में रामाधीन, ब्लॉक पनवाड़ी के नागारा घाट में किशोरी, ब्लॉक चरखारी के बपरेथा में देव नारायण, चंद्रशेखर और सबुआ से मनोज कुमार ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं, ग्राम पंचायत तिंदुही में प्रधानी पद के लिए भरे गए पर्चे को कैलाश और राममनोहर ने वापस ले लिया है। अब चुनाव के मैदान में अर्चना और पार्वती के बीच सीधी टक्कर होगी। प्रधान पद की इस सीट के लिए 20 दिसंबर को दो बूथों में मतदान होगा। 21 दिसंबर को ब्लॉक कार्यालय में मतगणना होगी। ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें