फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दो विभागों व निजी कंपनी के बीच पिस रही 50 हजार की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
-चरखारी बाईपास मार्ग में फोरलेन निर्माण को लेकर तीन माह से क्षतिग्रस्त हो रही पाइपलाइन
विज्ञापन

-एक-दूसरे पर पाइपलाइन सुधारने का ठीकरा फोड़ रहे जिम्मेदार, पानी न आने से उपभोक्ता परेशान
फोटो 27 एमएएचपी 13 परिचय-सोमवार को पांच मिनट के लिए इस तरह आया गंदा व मटमैला पानी। संवाद
फोटो 27 एमएएचपी 14 परिचय-फोरलेन निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से इस तरह भर रहा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। शहर में झलकारी बाई तिराहा से लेकर परमानंद चौक तक चरखारी बाईपास सड़क के चल रहे फोरलेन निर्माण में बरती जा रही लापरवाही से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चौपट हो गई है। दो विभागों और पेयजल आपूर्ति का काम देख रही निजी कंपनी के बीच इस इलाके की करीब 50 हजार की आबादी पिस रही है। पाइपलाइन बार-बार क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। जिम्मेदार एक-दूसरे पर पाइपलाइन सुधारने का ठीकरा फोड़ रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी है।
बाईपास सड़क चौड़ीकरण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है जबकि पाइपलाइन शिफ्टिंग का काम जल निगम का है। शहर में पेयजल आपूर्ति का काम निजी कंपनी के पास है। लोक निर्माण विभाग की ओर से पाइपलाइन शिफ्टिंग के लिए धनराशि जल निगम को दी जा चुकी है। बावजूद इसके यहां डली पुरानी पाइपलाइन आए दिन क्षतिग्रस्त हो रही है। यह सिलसिला तीन माह से चला आ रहा है। चार दिन पहले दो स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति ठप रही। सोमवार को पांच मिनट की आपूर्ति में गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंचा। दोनों विभाग व पेयजल आपूर्ति का काम देख रही निजी कंपनी एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ रहे हैं। पाइपलाइन सही नहीं हो पा रही है। इसका खामियाजा इलाके की करीब 50 हजार की आबादी को भुगतना पड़ रहा है। उधर, शहर में पेयजल आपूर्ति का काम दे रही निजी कंपनी प्रबंधक शैलेश सिंह का कहना है कि चरखारी बाईपास मार्ग पर चौड़ीकरण के काम के चलते पाइपलाइन और घरेलू कनेक्शन तीन माह से बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। पाइपलाइन मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी से संपर्क किया गया। तब पीडब्ल्यूडी की ओर से कहा गया कि उनके यहां से जल निगम को सभी कार्यों का भुगतान कर दिया गया जबकि नई पाइपलाइन बिछाने का काम देख रही कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि पुरानी पाइपलाइन ठीक करने की जिम्मेदारी हमारी नहीं है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


चार दिन बाद पांच मिनट मिली सप्लाई, आया गंदा पानी
महोबा। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से ठप हुई पेयजल आपूर्ति चार दिन बाद सोमवार को बहाल हुई लेकिन पांच मिनट ही सप्लाई मिली। इस दौरान नलों में बेहद गंदा व कीचड़युक्त पानी आया। इससे इलाके के लोगों की नाराजगी बढ़ गई। चरखारी बाईपास मार्ग के निकट स्थित शक्तिनगर, रामकथा मार्ग, ललिता भवन के पीछे आदि मोहल्लों में रहने वाले लोग पेयजल आपूर्ति न मिलने से परेशान हैं। मोहल्ले के रामजी गुप्ता का कहना है कि इलाके में पेयजल पाइपलाइन आए दिन क्षतिग्रस्त हो रही है। इससे पानी की सप्लाई ठप हो जाती है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान रहते हैं। उन्होंने पाइपलाइन को दुरुस्त कराने और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


वर्जन
शहर के झलकारीबाई तिराहा से परमानंद चौराहा तक पाइपलाइन बनाने व शिफ्ट करने का काम जल निगम का है। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसका रुपया भी जल निगम को दे दिया गया है। पाइपलाइन संबंधी काम जल निगम का है। -अनिल कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग महोबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें