महोबा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को प्रस्तावित महोबा आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण, कमिश्नर दिनेश कुमार ने डीएम सत्येंद्र कुमार व एसपी सुधा सिंह के साथ बैठक कर सुरक्षा व कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
डीएम-एसपी ने पुलिस लाइन में ड्यूटी पर लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठककर आवश्यक निर्देश दिए। बताया कि प्रयागराज जोन के सभी जिलों से अधिकारियों व कर्मचारियों की आमद हो गई है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर चार अपर एसपी, नौ सीओ, दो कंपनी पीएसी व 500 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।