फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पर्व में अफवाह व अराजकता फैलाई तो होगी कार्रवाई

Tue, 03 Jun 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बकरीद पर्व को लेकर सोमवार को शहर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें सभी से मिल-जुलकर पर्व मनाने की अपील की गई। सीओ दीपक दुबे ने कहा कि पर्व के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। अफवाह व अराजकता फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे लोगोंं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा का पर्व सात जून को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पीस कमेटी की बैठक में पर्व पर बेहतर साफ-सफाई का मुद्दा गूंजा। लोगों ने बताया कि अधिकांश नाले और नालियां गंदगी से पटे हैं। नालियों की बेहतर सफाई कराई जाए। मस्जिदों की ओर जाने वाले मार्गों की बेहतर साफ-सफाई हो। ताकि, नमाजियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। पर्व के दौरान बिजली पानी की निर्बाध आपूर्ति किए जाने की मांग उठाई गई। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने त्योहार से पहले बेहतर सफाई के पालिका प्रशासन को निर्देश दिए। कहा कि सभी लोग भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। सोशल मीडिया पर गलत व भ्रामक पोस्ट न की जाए। सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कोतवाल अर्जुन सिंह, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, शरद तिवारी, रामजी गुप्ता, अल्ताफ हुसैन, नियाज मोहम्मद, अशफाक खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें