फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोची ने जूते जोड़ने के रूपये मांगे, दबंगों ने उखाड़े बाल

विज्ञापन
घटना की जानकारी देता पीड़ित। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। अनुसूचित जाति के युवक को जूते जोड़ने पर मेहनताना मांगना मंहगा पड़ गया। दबंगों ने युवक के साथ मारपीट कर उसके सिर के बाल उखाड़ दिए। पीड़ित में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के विशाल नगर निवासी संजय पुत्र शंकर अहिरवार ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि कस्बे के बांदा तिराहे में फुटपाथ में वह जूते जोड़ने का काम करता है। रविवार शाम 6 बजे कस्बे के किदवई नगर निवासी एक व्यक्ति उसकी दुकान पर जूते जुड़वाने के लिए आया। मेहनताना 50 रुपये की मांग की। तभी दबंग युवक ने गाली गलौज कर दी तथा गाली देने से मना करने पर फोन से अपने भाई व दोस्त को बुलाकर मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही अपमानित करने के लिए सिर के बाल भी उखाड़ लिए। वहीं मामले को लेकर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें